Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती:भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मातृशक्ति पदयात्रा में सम्मलित हुई शहर की महिलाएं



सुनील उपाध्याय 

बस्ती:भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए महिला मोर्चा ने भी अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बस्ती के नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को भाजपा की ताकत का एहसास कराया। 


महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम महिलाओं से मुलाकात कर उनको भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। यह भी बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। इसीलिए हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। 



भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह के नेतृत्व में महिलाओ ने निकाला कम्पनी बाग से गांधीनगर तक पदयात्रा निकला जिसमे शहर की महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । महिलाओ ने अपने हाथ में भाजपा का झन्डा लेकर मातृशक्ति का प्रदर्शन किया ।


 पदयात्रा का रास्ते में जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही गगन चुम्बी नारे भी लगे । डोर टू डोर जाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट भी मांगे। निकाय चुनाव के दुसरे चरण का चुनाव प्रचार कुछ घंटों बाद थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। 


वही भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर वोट मांग रही । बस्ती नगर पालिका सीट भाजपा के लिए भी अहम है। चेयरमैंन सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए स्थानीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश तक कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। 


मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद अब प्रचार प्रसार और भी तेज हो गया है । भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा खरे का चुनाव प्रचार भी जोर शोर से चल रहा है। सांसद हरीश द्विवेदी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। 


महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने कहाँ महिला मोर्चा द्वारा पदयात्रा करके देवतुल्य जनता-जनार्दन से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान "कमल के फूल" पर वोट देकर एक बार फिर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की गई ।


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशा सिंह पूर्व राज्य मंत्री सुमन सिंह, निर्मला श्रीवास्तव, ममता सिंह, शालिनी मिश्रा, संध्या दीक्षित, शिवानी सिंह, मीरा त्रिपाठी, गुडिया निषाद, उषा श्रीवास्तव, सुशीला कन्नौजिया, किरन सिंह, पूजा श्रीवास्तव, पुनीता सिंह, सरोज सिंह, सरिता भट्ट, गीता , लैलू, सुनीता , लक्ष्मी , सीता पति खुशबुनिशा, पतिराजी, नीतू अग्रहरी, हिना फातिमा, सीता देवी, शारदा देवी, मैनावती, माला देवी, संध्या त्रिपाठी, प्रीति गौड़, विमला सिंह, दीपिका श्रीवास्तव, स्नेहा यादव, स्वाती श्रीवास्तव, अनूपा धनवार, शान्ति प्रिया, प्रेमा, हर्षिता यादव सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाये मौजूद रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे