प्रतापगढ़:नगर पालिका में "कमल" की सरकार हरि के हाथों में बागडोर



बदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। छठीं बार भी नगर पालिका परिषद प्रतापगढ़ में कमल खिला। जिसकी बागडोर एक बार फिर से नव निर्वाचित अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह के हाथों में होगी। वोटो की गिनती के बाद जो परिणाम आए हैं उससे बीजेपी को जो बहुमत मिला है। 



उससे भाजपा के बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की कुर्सी पर पिछले दो दशक से अधिक समय से भाजपा का कब्जा रहा है। यूं कहा जाय कि हरि प्रताप सिंह का राज रहा। जिसमें पांच बार वे ख़ुद और एक बार उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह अध्यक्ष रहीं। 



हालांकि लगातार इतने वर्षों से हरि का अध्यक्ष बनना कईयों को खटकने लगा। उनके साथ कई बार भीतरघात हुआ लेकिन अंत में जीत ने उन्हीं का वरण किया है। लेकिन हर बार विरोधी की चित जरूर होती है। इस बार भी भीतरघात हुआ। पार्टी के कई नेताओं ने उनके खिलाफ़ मोर्चा खोला। निर्दल लड़े लेकिन हरा पाना तो दूर की बात टिक तक नहीं पाए। 



विकास के रूप में लौटाएंगे जीत का कर्ज: हरि

नव निर्वाचित अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह का कहना है कि वे इस जीत का कर्ज विकास के रूप में नगर की जनता को लौटाने का काम करेंगे। जो भी विकास नहीं हो पाया है। उसको प्राथमिकता में कराने का प्रयास करेंगे। 



उन्होंने जीत का श्रेय यहां की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है। कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।किसको कितना वोट मिला नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड में संपन्न हुए सभासद के चुनाव में  15 सीट बीजेपी के खाते में आई है। सपा को दो मिली है। 


आठ निर्दल जीते हैं। 15 सीट पाकर बीजेपी पालिका बोर्ड बनाने की मजबूत स्थिति में है। हालांकि बागी निर्दल भी जीते हैं।अगर उन्हें पार्टी का टिकट मिल गया होता तो बीजेपी की सीट बढ़ सकती थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने