Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:पति की बेवफाई से हताश पत्नी ने बच्चों समेत आत्महत्या की दी चेतावनी



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने बच्चों सहित आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है। 



गाँव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति  करीब दो माह पूर्व उसे और उसके चारों बच्चों को छोड़कर एक अन्य महिला को लेकर भाग गया। उस महिला के भी 05 बच्चें हैं। बीते दो माह से महिला और उसके बच्चे अपने पिता की तस्वीर लेकर उसे ढूंढ रहे हैं। 



इस बीच कई बार महिला ने स्थानीय थाने सहित जिले के आला अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या भी बताई लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब पीड़िता हताश हो चुकी है। उसने बताया कि वह और उसके बच्चे दाने-दाने को मोहताज हैं। पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा पति को ढूंढने में कोई मदद नहीं की जा रही है।




 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए पत्र में उसने कहा है कि मेरे पति को ढूंढने में मदद की जाये, अन्यथा वह और उसके 04 बच्चे आत्महत्या करने को विवश होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे