Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर : रसूख के बल पर माफियाओं ने काट डाले प्रतिबंधित पेड़, हुई कार्यवाही



दिनेश कुमार 

गोण्डा। शासन प्रशासन के बार बार फरमान के बावजूद बिना वैध परमिट के प्रतिबंधित प्रजाति की कटान धडल्ले से जारी है। 


 मामाला मनकापुर के टिकरी व सादुल्लाह नगर रेंज से जुडा है। जहां प्रतिदिन सैकडो की संख्या में हरे भरे प्रतिबंधित पेडो की अवैध कटान हो रही है। ताजा मामला सादुल्लाह नगर रेंज से जुडा है जहां पर शनिवार की सुबह सुबह  रसूखदार ठेकेदार ने बीस पेड  काट कर गिरा दिये। अधिक तर लकडी उठा ले गये। 



इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने डीएफओ ,उच्चाधिकारी व रेंजर को फोन करके शिकायत दर्ज करायी। सूचना मिलते ही,वन दरोगा कैलाश नाथ शुक्ल, वन दरोगा राम जियावन सिंह,वन रक्षक मनीष सिंह आदि लोगों ने मौके पर पहुंच कर लकडी से भरी पिकप को अपने कब्जे में लेकर टिकरी रेंज पर चली आयी है। 



रेंजर बीके नायक ने बताया कि मौके पर जांच में बीस पेड सागौन बिना परमिट के कटा पाया गया है। इस मामले में वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाई की जा रही है। तथा वाहन के खिलाफ भी कार्यवाई की जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे