Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:सनकी आशिक ने पेट्रोल डाल कर प्रेमिका के ताऊ को जिंदा जलाने का किया प्रयास, हालत गंभीर, प्रेमी की पूरी हरकत जानकर आप दंग रह जाएंगे



रमेश कुमार मिश्रा 

गोण्डा:प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे ताऊ पर प्रेमी ने सोते समय पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। नींद खुली तो ताऊ का बिस्तर धू धू कर जल रहा था। आंशिक रूप से जले ताऊ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां पर उसका इलाज चल रहा है।



 गोंडा जिले के धानेपुर थाना के एक गांव में प्रेमी ने आरोप है कि प्रेमिका के ताऊ को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। फिलहाल आंशिक रूप से जले ताऊ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। 



अस्पताल में भर्ती ताऊ ने बताया कि हमारे पड़ोसी का रिश्तेदार है। हमारे घर भी आता जाता रहा। जब हमने उसका आचरण गलत देखा तो हम ने मना कर दिया। अब मेरे घर मत आना। उसने कहा कि मेरे भाई की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। 



उसकी पत्नी और बेटी घर पर रहती है। ताऊ ने बताया कि यह वाक्या बीती रात करीब रात 1 बजे के आसपास का है। हम अपने घर के बाहर चारपाई पर कंबल डालकर सो रहे थे। बगल में दूसरे चारपाई पर मेरी पत्नी भी सो रही थी। इन्होंने कंबल पर पेट्रोल छिड़का जब वह अंदर प्रवेश हुआ तो हमें ठंडा लगा। 



जब तक हम उठे तब तक कंबल जलने लगा। हमने उठ कर कंबल अलग फेंका। कंबल का कुछ हिस्सा हमारे शरीर पर चिपक गया था। हमने किसी तरह से छुड़ाया। उसने बताया कि जब हमने इनकी नियत को खराब देखा तो हमने स्पष्ट रूप से मना कर दिया। मेरे यहां दिखाई मत पड़ना। 



शायद इसी बात को लेकर वह नाराज रहता था। फिर हमने इसकी सूचना डायल 112 को देते हुए अपने ग्राम पंचायत के प्रधान को दिया। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।



क्षेत्राधिकारी बोली- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित 

क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर धानेपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया ।


सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस टीम ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी स्थिति सामान्य है। तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे