Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:शिक्षक संघ के चुनाव में संतोष मिश्र अध्यक्ष, विष्णु सिंह महामंत्री निर्वाचित



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में लालगंज ब्लाक में संतोष मिश्र ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए रिकार्ड मतो से जीत का सेहरा बांधा। वहीं महामंत्री पद पर विष्णु सिंह ने त्रिकोणीय लडाई में पचास मतो से शानदार जीत हासिल की।


 कोषाध्यक्ष पद पर जरूर कांटे के टक्कर मे हिमांशु ओझा ने सात मतों से जीत अपने नाम किया। शुक्रवार को नगर स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ। सुबह से ही स्कूल गेट पर शिक्षकों का भारी जमावडा जीत हार के अंकगणित में मशक्कत करता दिखा। 



अध्यक्ष पद पर संघ के मंत्री रहे संतोष मिश्र ने शानदार सफलता हासिल की। संतोष को तीन सौ इक्सठ मत प्राप्त हुए। उन्होने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील सिंह को दो सौ इक्सठ मतों से पराजित किया। मंत्री पद पर विष्णु सिंह ने भी पचास मतों के रिकार्ड अंतराल से जीत हासिल की। 



विष्णु सिंह को एक सौ साठ तथा निकटतम ऋषि द्विवेदी को एक सौ दस तथा अजय कुमार त्रिपाठी ओमी को अटठान्वें मत मिले। मंत्री पद पर जितेन्द्र शुक्ल को मात्र तीन मतों पर संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर विष्णु सिंह ने निकटतम रामप्रकाश को सात मतों से पराजित किया। 



हिमांशु को एक सौ नवासी तथा निकटतम रामप्रकाश को एक सौ बयासी मत मिले। चुनाव में कुल तीन सौ बयासी में से तीन सौ तिहत्तर मत पड़े। दो मत अवैध पाये गये। 



चुनाव में पर्यवेक्षक रामानंद मिश्र तथा मो. फारूक व सत्यप्रकाश पाण्डेय तथा सुदीप पाण्डेय ने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई साथियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल व मालाओं से लाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे