Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

2024 में हीरागंज को आदर्श नगर पंचायत बनाया जाएगा: सांसद विनोद सोनकर



मोदी सरकार में बिना भेदभाव के सबको मिला लाभ: कल्पना सोनकर

वेदव्यास त्रिपाठी 

 प्रतापगढ़। केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाई। जिससे आज सीधे-सीधे लाभार्थी को लाभ मिल रहा है। बीच में कोई बिचौलिया नहीं है इसके पूर्व कुछ ऐसी सरकारे थी। 


जिनके समय में केंद्र से चलने वाला पैसा बीच में ही बंदरबांट हो जाता था। परंतु धन्य है मोदी सरकार जिन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद कहा अब ऐसा नहीं चलेगा। केन्द्र से जितना भी पैसा भेजा जाएगा वह सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जाएगा। आज चाहे किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना हो। ऐसी तमाम योजनाएं हैं जिससे सीधे-सीधे गांव गरीब किसान युवा एवं महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। 



उक्त बातें नगर पंचायत हीरागंज में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में कौशाम्बी लोकसभा के जनप्रिय सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव,संसदीय आचार समिति लोकसभा के चेयरमैन, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी विनोद सोनकर ने बतौर मुख्य अतिथि कही। 


सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ वर्ष में ऐतिहासिक विकास कार्य किए। 



आज देश ही विदेशों में भी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का सम्मान बढ़ाया है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। भारत विश्वगुरू की ओर अग्रसर है। कभी एक दौर था। जब भारत का प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर जाता था। 


तो कोई देश तब्बजो नही देते थे। आज मोदी सरकार में जब प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर होते है तो पूरा विश्व भारत के प्रधानमंत्री की ओर देखता है। यह अंतर आपके एक सही मतदान से हुआ है। 



बाबागंज विधानसभा में एक भी नगर पंचायत नही थी। कभी किसी ने सोचा नही था कि एक साथ दो नगर पंचायत बनेगी। मेरे प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दो नगर पंचायत बनाई। 



हीरागंज में भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक विजय मिलने पर सांसद ने बधाई देते हुए हीरागंज नगर पंचायत के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। सांसद ने चैमरमैन के साथ सभी सभासदो को माला पहना कर एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। 



 भाजपा नेता उदय शंकर पाण्डेय ने हीरागंज को आदर्श नगर पंचायत बनाने की मांग सांसद से की। सांसद विनोद सोनकर ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में हीरागंज नगर पंचायत के सभी वार्डो में आप लोग कमल का फूल खिलाएं। चुनाव के बाद हीरागंज को आदर्श नगर पंचायत बनाया जाएगा। 2013 में जब मैं चुनाव लडने आया तो जिस बाजार में 13 लोग न मिलते हो। 



आज वहां हजार लोग बैठकर मुझे सुन रहे है। यह एक बड़ा परिवर्तन है। कुंडा बाबागंज में बहुत से विकास कार्य हुए। बहुत कार्य होना बाकी है। मेरा प्रयास है कि कुंडा बाबागंज विकास में आगे ले जाना है। 



 विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत कौशांबी की अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई। जिससे आज हर वर्ग के लोग लाभान्वित हुए। 


मोदी सरकार में लाभार्थी को सीधे योजनाओं का लाभ मिला। पूर्व की सरकारों में बिचौलियों के माध्यम से योजनाएं आती थी। जिससे आम जन मानस को सरकार की योजनाएं का लाभ नहीं मिल पाता था। 


विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने नौ वर्ष में अनेकों योजनाएं चलाई। सरकार के नौ साल बेमिसाल है। मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित है। 



इसके पूर्व की सरकार में देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे सैनिकों के सर काटे जाते थे। आज किसी देश की हिम्मत नहीं कि भारत की ओर गलत निगाह से देख ले। यह सब आपके एक मतदान से हुआ। 2024 में पुनः आप लोग कमल का फूल खिलाएं। 



सांसद विनोद सोनकर को तीसरी बार कौशांबी लोकसभा से ऐतिहासिक मतों से विजई बनाएं। कार्यक्रम के बाद टिफिन बैठक आयोजित हुई। 



भाजपा के पदाधिकारी सांसद के साथ जमीन में बैठकर अपने अपने घरों से लाए भोजन को एक साथ खाएं। इस दौरान कई बिंदुओं पर एक दूसरे से चर्चा हुई। 



 कार्यक्रम में जिला महामंत्री पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, चेयरमैन सुरेखा सरोज, चेयरमैन प्रतिनिधि उदय शंकर पाण्डेय, पूर्व प्रमुख जितेन्द्र सोनकर, योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला,ओम प्रकाश पासी, आशुतोष मणि द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र मौर्य, अशोक मिश्र, अमर जीत सिंह, मयंक तिवारी, सरोज तिवारी, प्रधान सूरज शुक्ल, ज्ञान चंद्र यादव फौजी, अर्श मोहम्मद, हंसराज मिश्र, शिवा कांत पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, दिनेश मणि त्रिपाठी, जितेन्द्र तिवारी, सिद्दार्थ शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे