Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा में ससुराल से मायके जा रही अर्धविक्षिप्त महिला भटककर पहुचीं दूसरे गांव



कमलेश

लखीमपुर खीरी:जनपद के थाना ईसानगर क्षेत्र में शुक्रवार को देर सायं धौरहरा क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल से थाना ईसानगर क्षेत्र में अपने माइके जा रही अर्धविक्षिप्त महिला जो भटकर दूसरे गांव में पहुच गई जिसकी जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी सहारा बनकर उसे शकुशल उसके घर तक पहुचाने पहुच गए ,जिसको देख परिवारीजनों के साथ साथ ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त कर प्रशंसा शुरू कर दी।


शुक्रवार को देर सायं थाना क्षेत्र धौरहरा के गांव खेसवाही से ईसानगर थाना क्षेत्र में अपने माइके दुर्गापुरपड़री जा रही महिला अन्नू तिवारी भटक कर शिवपुर गांव पहुंच गई जिनको देख गांव वालों की लाख कोशिशों के बाद भी उनके बारे में कोई पता न चल सका तो ग्रामीणों ने उनकी जानकारी ईसानगर पुलिस को सूचना दी।


 सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुँचे जहां थानाध्यक्ष के समक्ष महिला आरक्षी सोनिका के द्वारा जब महिला की तलाशी ली तो महिला का आधार कार्ड मिला उसके आधार पर पड़े नाम व पता से मालूम हुआ कि उक्त महिला अन्नू तिवारी पुत्री लालजी निवासी दुर्गापुर पड़री थाना ईसानगर है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, 


तो थानाध्यक्ष ने महिला सिपाहियों की सहायता से अन्नू को उसके मायके दुर्गापुरपड़री निवासी उनके पिता व अन्य परिवार के सदस्यों के पास अपनी गाड़ी से उसे ले जाकर सुपुर्द किया। जिसको देख थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के इस मानवीय व्यवहार से महिला के पिता के साथ साथ आस पड़ोस के ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त कर उनकी प्रशंसा की।


 इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिला को उसके घर पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी थी, जानकारी मिलते ही उन्होंने अपना फर्ज निभाते हुए उसको शकुशल उसके मायके ले जाकर परिजनों के सुपर्द कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे