Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज पुलिस का सराहनीय कार्य, महिला को परिजनों से मिलवाया



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। एक वृद्ध महिला रिश्तेदारी से वापस आते समय भटक गई और गोंडा लखनऊ मार्ग पर घूमती मिली। 


जिस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी आशीष वर्मा को महिला ने किसी तरह अपने गांव का नाम बताया।


 जिस पर उसके गांव संपर्क किया गया तो गांव के लोग पहुंचे और महिला को पुलिस ने लिखा पढ़ी कर उनके सुपुर्द किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला जगरून निशा पत्नी मजीद निवासी फूलपुर बेलहौरा कैसरगंज बहराइच जिसकी उम्र करीब 70 वर्ष है। उसका इकलौता बेटा जो मुंबई में रहता है। वह महिला ग्राम भौंका अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी।


 रास्ता भटक गई जिस पर उसने अपना गांव फूलपुर बेल्हौरा बहराइच बताया गांव के जुनैद खान व सलमान खान को बुलाया गया। महिला को पहचान करने पर उनके सुपुर्द किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे