Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो महिला ग्राम विकास अधिकारियों पर गिरी गाज, महकमे में हड़कंप



उमेश तिवारी

महराजगंज जनपद में काफी दिनों से विवादों में चल रहे सदर ब्लॉक के दो महिला ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही की है। 


महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक में तैनात दो महिला ग्राम विकास अधिकारियों लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। प्रशासन ने अब दोनों के खिलाफ एक्शन ले लिया है। एक महिला ग्राम विकास अधिकारी का तबादला कर दिया गया है वहीं दूसरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 



प्राप्त समाचार के अनुसार अनुसार सदर ब्लॉक के करमहा गांव में तैनात सेक्रेटरी (ग्राम विकास अधिकारी) दीप्ती जायसवाल का तबादला अब निचलौल ब्लॉक में कर दिया गया है। सदर के दुबौली गांव में तैनात सेक्रेटरी मांडवी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। 



जानकारी के अनुसार करमहा गांव की महिला सेक्रेटरी दीप्ती जायसवाल की अपने ही प्रधान से नही बन रही थी और काफी दिनों से प्रधान संघ में इनके खिलाफ रोष व्याप्त था।



डीपीआरओ ने दीप्ती जायसवाल का तबादला निचलौल ब्लॉक में कर दिया है। साथ ही दुबौली गांव की महिला सेक्रेटरी मांडवीं सिंह पर आवास के मामले की शिकायत लगातार मिलने के बाद सीडीओ के विभागीय कार्यवाही के आदेशों के बाद हरकत में आए डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है।



अन्य पर भी हो सकती कार्यवाही

मिली जानकारी के मुताबिक लगातार शिकायत मिलने के बाद ताबड़तोड़ कार्यवाई से जनपद में कब किस सेक्रेटरी पर कार्यवाही हो जाए किसी को पता नहीं। सूत्रों के अनुसार कुछ अन्य लोगों पर भी जल्द इसी तरह की कार्यवाही हो सकती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे