Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

गोण्डा के हीरो को माधुरी ने किया सम्मानित



बीपी त्रिपाठी 

गोण्डा 12 जून। विगत कुछ दिवस पूर्व बम्बई के सहारा स्टार होटल में ग्लोबल एक्सेलेंसे अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान गोण्डा से अभिनेता विपिन सिंह भी मेहमान के तौर पर कार्यक्रम में बुलाए गए थे। 



जहां माधुरी दीक्षित ने उन्हें सम्मानित किया। विपिन सिंह हिन्दी फ़िल्मों के अतिरिक्त अनेक भोजपुरी फिल्में कर चुके हैं। मीडिया को बताते हुए विपिन सिंह ने कहा कि ग्लोबल एक्सेलेंसे अवार्ड कार्यक्रम में देश की बड़ी बड़ी हस्तियां आईं हुईं थीं। 



जिनमें सोनाली बेंद्रे बिग बांस के सलीन प्रियंका सुम्बुल माधुरी दीक्षित सहित अनेकों सीरियल के कलाकार भी उपस्थित थे। इस दौरान जानीं मानी सिनेमा स्टार माधुरी दीक्षित ने गोण्डा के अभिनेता विपिन सिंह को सम्मानित करके पूरे जनपद का मान बढ़ाया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे