Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवक की गोली मारकर हत्या, तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। आशनाई को लेकर उदयपुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। युवक की हत्या की जानकारी होते ही पुलिस सकते मे आ गयी। वहीं पुलिस ने घटना मे तीन आरोपियो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के शव का पीएम कराये जाने के लिए पडोसी जिले रायबरेली की सलोन पुलिस ने रायबरेली जिला अस्पताल भेजवाया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिले के एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।



उदयपुर थाना के पूरे बसावन राहाटीकर निवासी सुरेश सिंह के पुत्र दीपक सिंह उर्फ सोनू 22 की शनिवार की भोर मे गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सोनू का शव हत्यारों ने पडोसी जिले रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में सई नदी के किनारे फेंक दिया। शनिवार की सुबह करीब दस बजे सोनू का शव बरामद हुआ तो जानकारी मिलने पर परिजन दहाड मारकर रोने लगे। मृतक सोनू नगर कोतवाली प्रतापगढ़ के केशवराय का निवासी था। 



पिछले आठ माह से यहां वह अपनी नानी के साथ रहा करता था। सोनू का एक लड़की से प्रेम सम्बन्ध धीरे धीेरे परवान पर आ पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक प्रेमिका का पहले भी गांव के एक युवक से प्रेम सम्बन्ध बन गया था। हालांकि पहले से प्रेम जाल में आया युवक दिल्ली चला गया। इस बीच मृतक सोनू के हाथ लड़की का एक आपत्तिजनक वीडियो हाथ लग गया। सोनू वीडियो के नाम पर लडकी को ब्लैकमेल करने लगा और धीरे धीरे वह भी लड़की के साथ प्रेम सम्बन्ध बनाने में सफल हो गया।



 इसकी जानकारी लडकी के घरवालों को हुई तो तनातनी का माहौल बन गया। सूत्रों के मुताबिक लडकी के बाबा और हत्याकाण्ड मे नामजद हुए गांव के विजय बहादुर सिंह ने शनिवार को सुबह करीब तीन बजे सोनू के घर जाकर उसे लडकी से सम्बन्ध खत्म करने की धमकी भी दी थी। इसी के कुछ देर बाद सुबह करीब छः बजे एक खेत में सोनू की हत्या कर दी गयी।


 मृतक के गांव में उसके घर से सौ मीटर दूर उसका खून से लथपथ कपड़ा तथा खून के निशान व कारतूस का दो खोखा देखा गया। मृतक के ननिहाल के लोगों ने सोनू की हत्या की आंशका को लेकर पुलिस को सूचना दिया। इस बीच पुलिस सोनू की तलाश मे जुटी तब तक पडोसी जिले रायबरेली के सलोन थाने के अर्न्तगत मृतक के घर से करीब पन्द्रह किलोमीटर दूर परशदेपुर के गाडी घाट पर सई नदी के किनारे मृतक का शव बरामद हो गया। 



हत्यारो ने सोनू को घटना को लेकर मृतक के चाचा शेष कुमार सिंह की तहरीर पर पूरे बसावन निवासी अंकित यादव, रंजीत कोरी व विजय बहादुर सिंह के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिले के एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने उदयपुर पुलिस को हत्यारोपियो की गिरफ्तारी के कडे निर्देश भी दिये। 



सोनू का शव रायबरेली जिले के सलोन थाने मे बरामद होने को लेकर सलोन पुलिस ने दोपहर उसके शव को पीएम कराने के लिए रायबरेली जिला अस्पताल भेजवाया। युवक की हत्या से परिजनों मे कोहराम मच गया है। मृतक सोनू का पिता सुरेश सिंह तथा मां कृष्णा चण्डीगढ़ में नौकरी किया करते हैं। मृतक देा भाइयों मे बडा था, छोटा भाई सूरज अभी पढ़ाई कर रहा है। इधर हत्या को लेकर पुलिस एहतियातन आरोपी के घर पर भी तैनात देखी गयी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे