Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व में सबसे अधिक बहुमत वाले प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी : केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम


                              कुछ यूं बोले डिप्टी सीएम 


उमेश तिवारी

महाराजगंज जिले कोल्हुई कस्बे में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश को विकास की राह में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया। भाजपा ने सबका विकास किया। भाजपा है इसलिए खुशहाली है। उक्त बाते प्रधानमंत्री मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क से समर्थन’ अभियान के अंतर्गत आज बुधवार को कोल्हुई के आदर्श इटंर कालेज के प्रांगण में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2024 में भी लोकसभा चुनाव जिताकर एक बार फिर मोदी जी की ताकत को बढ़ाना है। विरोधी दल चाहें एक हो जाए। लेकिन हमें भाजपा को जिताना है। अबकी बार सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने का काम करिए।



इस बार 350 से अधिक सीटें जिताकर विश्व में सबसे अधिक बहुमत वाला प्रधानमंत्री बनाना है। आपका वोट भाजपा के लिए कर्ज होता है और भाजपा उस कर्ज को विकास करके चुकता करती है। अखिलेश यादव गरीबों की पीड़ा नहीं समझते। गुंडों की पार्टी समाजवादी पार्टी और गरीबों की पार्टी भाजपा पार्टी। अभी तो यह झांकी है आगे बहुत पिक्चर बाकी है। सपा बसपा और कांग्रेस वाले 2014 के पहले किसी मंदिर में नहीं जाते थे। राम भक्तों पर गोली चलाने का काम सपा ने किया। महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी खजाना के मालिक हैं।



महाराजगंज जिले के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को उपमुख्यमंत्री ने चाबियां व समूह की सखी को चेक व प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।

इस दौरान नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, डॉ0 धर्मेंद्र सिंह, विधायक जय मंगल कनौजिया, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम सागर पटेल, पूर्व विधायक बजरंगी सिंह, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया सहित  बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनता मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे