Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:राज्यपाल ने संस्कृत विद्वान डॉ. शक्तिधर नाथ की कृतियों को सराहा, खुशी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के विद्या मंदिर मार्ग निवासी संस्कृत विद्वान आचार्य डा. शक्तिधरनाथ पाण्डेय की कृतियों को प्रदेश की राज्यपाल से सराहना मिलने पर यहां प्रबुद्ध वर्ग में प्रसन्नता देखी गयी। 


अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डा. शक्तिधरनाथ पाण्डेय की संस्कृत एवं संस्कृति के उन्नयन को लेकर कई काव्य रचनाएं साहित्य परिवेश को बहुमूल्य योगदान दिये हुए है। प्रदेश की राज्यपाल डा. आनंन्दी बेन पटेल से राजभवन में आचार्य शक्तिधरनाथ ने शिष्टाचार भेंट के तहत स्वरचित पुस्तकें उन्हें समर्पित की। पुस्तकों का संदर्भ देख राज्यपाल ने डा. शक्तिधर नाथ के लेखन व चिंतन को सराहा। 


राज्यपाल से संस्कृत विद्वान की मुलाकात के समय उनके सुपुत्र महर्षि पाण्डेय भी मौजूद रहे। रविवार को यहां प्रबुद्धजनों मे राज्यपाल द्वारा डा. शक्तिधरनाथ की पुस्तकों को मिली सराहना को लेकर प्रसन्नता देखी गयी। 


डा. डीपी ओझा, डा. शिवमूर्ति शास्त्री, विशालमूर्ति मिश्र, डा. राजकुमार पाण्डेय, भगवताचार्य विनय शुक्ल, प्रकाशचंद्र मिश्र, केशवराम ओझा, अनिल त्रिपाठी महेश, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पं. रामफेर पाण्डेय आदि ने साहित्यिक क्षेत्र में जिले की मेधा की हौंसला आफजाई को लेकर इसे गौरवशाली उपलब्धि कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे