Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:बाइक की आमने सामने भिड़न्त में एक की मौत, घायल रेफर



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। रविवार को दो बाइकों के आमने सामने टक्कर से दुर्घटना में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों में से एक की दर्दनाक मौत हो गयी। लालगंज कोतवाली के लालगंज घुइसरनाथ रोड पर महिमापुर बड़ी नहर के समीप बाइकों की आपसी भिड़न्त से हुई दुर्घटना को देख राहगीर भी ठिठक उठे। 



लालगंज कोतवाली के धधुआगाजन निवासी मोती लाल सरोज का पुत्र रामसुमेर 45 दोपहर बाइक से सांगीपुर जा रहा था। दूसरी तरफ से उदयपुर थाना क्षेत्र मुसैनी पूरे चैहान निवासी हरिश्चन्द्र तिवारी 55 अपनी बेटी पूजा 25 के साथ बाइक से लालगंज बाजार आ रहे थे। महिमा का पुरवा नहर के समीप अचानक दोनों बाइक आमने सामने टकरा गयी। 


दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीनों चोटहिल हो गये। घायलों को पुलिस इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर ले आयी। यहां चिकित्सकों ने धधुवागाजन निवासी रामसुमेर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल हरिश्चन्द्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक रामसुमेर के शव का पंचनामा कर दोपहर बाद पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया।



 इधर रामसुमेर की मौत की जानकारी उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन ट्रामासेंटर पहुंचे। मृतक रामसुमेर दिल्ली में परिवार के भरण पोषण के लिए रहता था। अभी पन्द्रह दिन पूर्व उसके एक बेटे की गोदभराई का गांव में कार्यक्रम था। 


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह पत्नी कमला देवी के साथ आया था। मृतक अपने पीछे पुत्र विवेक 26, विकास 23, व विक्रम 16 तथा पत्नी कमला को निराश्रित छोड़ गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे