Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ने बीच सड़क पर असलहे से की फायरिंग, वीडियो वायरल




                                वायरल वीडियो 


पं श्याम त्रिपाठी 

गोंडा:नवाबगंज नगर पालिका की रनर प्रत्याशी आकांक्षा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 



इतना ही नहीं यह वीडियो ट्वीटर हैंडिल पर भी ट्रेंड कर रहा है। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।



नवाबगंज नगरपालिका चुनाव में रनर प्रत्याशी रहीं आकांक्षा सिंह जोकि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व अंजू सिंह की पुत्री हैं उनके द्वारा असलहे से बीच सड़क पर फायरिंग की गई। 



इस वीडियो में उनके साथ उनके चाचा का लड़का विशाल सिंह भी नजर आ रहा है। एक अन्य वायरल वीडियो में विशाल सिंह भी एक असलहा कमर में लगाकर दूसरे असलहे से फायरिंग कर रहा है। 



वीडियो में जिस स्थान पर फायरिंग की जा रही है वह उनके आवास के सामने है जिसके ठीक सामने डल्ले टेलर्स की दुकान है। यह दोनो वीडियो अब सोशल मीडिया और ट्विटर पर ट्रेडिंग हो रहा है। 



इस संबध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि वीडियो कब का है और कहां का है इसकी जांच कराई जा रही है। नियमानुसार कारवाई की जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे