Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शराब नही पीने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी



कौशांबी जिले में पत्नी के शराब नहीं पीने पर पति द्वारा हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।



घटना करारी थाना क्षेत्र के 1 अगयौने गांव की है। बालक मऊ गांव के रहने वाले छंगूलाल ने करारी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी देवी की शादी 9 साल पहले अगयौना गांव के रहने वाले अर्जुन के साथ हुई थी। 


शादी के कुछ सालों तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ दिन पूर्व अर्जुन लक्ष्मी देवी से मारपीट करने लगा। 



मृतका लक्ष्मी देवी के बड़े बेटे सूरज का तहरीर में जिक्र करते हुए कहा कि सूरज ने बताया था कि उसकी मां को 3 दिन से जबरन शराब पिलाई जा रही है नहीं पीने पर पिता अर्जुन मारपीट करते हैं। रात को भी जबरन मां को शराब पिला रहे थे नहीं पीने पर उसको मारपीट कर फांसी पर लटका दिया। 



तहरीर के मुताबिक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है। उधर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे