Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पर्यावरण संरक्षण को लेकर चेयरपर्सन ने दिलाया सामूहिक संकल्प, हुआ पौधरोपण



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर पंचायत के नवीन कार्यालय भवन परिसर में पौधरोपण के साथ सामूहिक प्रतिज्ञान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी के द्वारा सभासदों व नपं कर्मचारियों के साथ परिसर में छाया देने वाले दर्जन भर पौधों को रोपित किया गया।



 इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी की अगुवाई में पर्यावरण की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प ग्रहण किया। कार्यक्रम का संयोजन ईओ पदमजा मिश्रा व संचालन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया।



 इस मौके पर सभासद पन्ने लाल पाल, आशीष कौशल, शेरू खान, संजय सिंह, दारा सिंह, मो. मोकीम, सोनू शुक्ल, राममिलन, अरविंद कुमार मिश्र, अनिकेत दुबे, विकास तिवारी, रवि मिश्र, अखिलेश सिंह, शास्त्री सौरभ, मुन्ना शुक्ल आदि रहे।



 इसी क्रम में लालगंज क्षेत्र के पूरे तिलकराम स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व लोकप्रिय जनहित सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 



पीएलवी अधिवक्ता निरंजन प्रकाश तिवारी ने प्रकृति की संरक्षा के लिए ग्रामीणों को पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया। 


इस मौके पर प्रमोद सरोज, शिखा सरोज, गीता, सीता, निर्मला, शबनम, मोना, अखिलेश आदि रहे। कार्यक्रम का समापन सिविल जज अरविंद सिंह के निर्देशन में सामूहिक पौधरोपण से हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे