Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व में पांचवे नम्बर पर है भारत की अर्थव्यवस्था : पंकज चौधरी



उमेश तिवारी

 महराजगंज: यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजना पूर्ण होने पर आज सदर विकास खंड परिसर स्थित सभागार में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया।


 इससे पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवम् डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से भी ऊपर थी। वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के बाद श्री मोदी ने देश को नई उंचाई दी और सम्मान दिलाने का काम किया है।



 भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व में पांचवे नम्बर पर है और शीघ्र ही यह दूसरे स्थान पर होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माेदी की सोच और काम से दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है, वहीं कांग्रेस इसकी छवि धूमिल करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण करना प्रधानमंत्री मोदी जी का लक्ष्य है और इस दिशा में तेजी से अभूतपूर्व काम हुए हैं। 



केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के विकास करने का काम किया कभी उन्होंने जाति पाति और वर्ग विषेश को चिन्हित कर योजना नही बनाई। 29 लाख करोड़ रुपए सीधे गरीबों के खाते में दिया। हमारी सरकार ने किसी बिचौलिए की दाल नहीं गलने दी। 



इस सम्मेलन को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ,प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश सिंह ने भी संबोधित किया। 


इस अवसर पर दिलीप शर्मा, प्रधान संघ जिला महामंत्री अमरजीत साहनी, प्रधान गौतम पटेल,कमलेश वर्मा, इंद्रमणि वर्मा, टीटू राय, रमाकांत जायसवाल, राम संवारे यादव, विजय पटेल के अलावा बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाए उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे