Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी पहुंचे फरेंदी तिवारी,अधिवक्ता की माता के निधन पर जताया शोक



उमेश तिवारी

 महराजगंज :विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी बीते रविवार को देर शाम सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 माधव रामनगर स्थित (फरेंदी तिवारी) गांव में नौतनवां तहसील में अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी के घर पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट किया।



बताते चलें कि बीते रविवार की देर शाम विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी सोनौली नगर पंचायत के माधव रामनगर में पहुंचे। माधवराम नगर में स्थित अशोक त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।




इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद नौतनवां के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, निकाय चुनाव में सोनौली नगर पंचायत से भाजपा के प्रत्याशी रहे अखिलेश त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, विनय पांडे सहित कई दर्जन ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे