Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी मिशन शक्ति अभियान 3.0 के तहत खमरिया थानाध्यक्ष ने रेहुआ गांव में लगाई चौपाल



कमलेश

लखीमपुर-खीरी:प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने के क्रम में जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष खमरिया ने रेहुआ गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के साथ आपात स्थिति में शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी समेत अन्य जानकारी देने वाले पम्पलेट वितरित किये गए। 

यूपी मिशन शक्ति 3.0 अभियान के अंतर्गत खमरिया थानाध्यक्ष अजय राय ने रेहुआ गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान सभी को संबोधित करते हुये उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। पुलिस और सरकार महिलाओं की सच्ची मित्र है,अगर किसी महिला, बालिका को किसी तरह से कोई प्रताड़ित करता है, तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दे। इस अवसर पर 1090, 1076,1098, 181, 112, 102, और 108  पर कॉल कर सुविधा हासिल करने की भी जानकारी दी। इसके अलावा बताया कि शासन के दिशा निर्देश पर कालेज, गांव, बाजार, सड़क पर किसी भी बालिका अथवा महिला के साथ अश्लील हरकत क्षम्य नहीं होगी। इसको लेकर महिला पुलिस सख्त नजर रखते हुए मिशन शक्ति के तहत नारी का सम्मान बरकरार रखने की मुहिम चलाती रहेगी।

इस दौरान चौपाल में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर यूपी मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं से सम्बंधित कोई भी केस न्यायालय में जाता है तो उनकी सुनवाई फ़ास्टट्रैक के माध्यम से शीघ्र करने,महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 24 विभागों को मिशन से जोड़ने जो सरकारी,स्थानीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संगठन होंगे,पुलिस थानों में महिलाओं के लिए अलग रूम में हेल्प डेस्क जहां महिलाओं की पूछताछ के लिए महिला अधिकारी एवं सिपाही की तैनाती होने समेत 6 विन्दुओं की जानकारी दी गई। वही चौपाल में थानाध्यक्ष अजय राय के द्वारा मिशन शक्ति से जुड़ी जानकारी पाकर महिलाओं व बालिकाओं में खुशी का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे