Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी:शासन द्वारा नामित नोडल सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास ने वृक्षारोपण अभियान को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण



अलीम ख़ान 

अमेठी : आज श्रीमती अनामिका सिंह, सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी, जनपद अमेठी द्वारा वृक्षारोपण हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, कठौरा पर रखे गये पौधों का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा स्थापित किये जा रहे आयुष वन हेतु चयनित स्थल का निरीक्षण किया गया। 

नोडल अधिकारी, जनपद अमेठी द्वारा वृक्षारोपण महाभियान 2023 की पूर्व संध्या पर कादूनाला वन ब्लॉक में पौध पूजन करके हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, प्रभागीय वनाधिकारी डी.एन. सिंह, उपजिलाधिकारी, मुसाफिरखाना सविता यादव एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे