Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रपति पुरस्कृत नहीं रहे पूर्व प्रधान जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, जताया गया शोक



कुलदीप तिवारी 

कुण्डा प्रतापगढ़। राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत बाबागंज प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष पं. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी 85 का गुरूवार की देर रात हृदयगति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय त्रिपाठी भारतीय सेना में योगदान देने के बाद बाबागंज के महेवा मलकिया ग्राम पंचायत के कई पंचवर्षीय योजनाओं में प्रधान भी निर्वाचित होते रहे। निधन की जानकारी मिलने पर बाबागंज क्षेत्र में लोगों मे शोक छा गया। स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी को तेईस मार्च 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति मिसाइल मैन डा. एपीजे अबुल कलाम द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में महेवा मलकिया ग्राम पंचायत के लिए जिले की इकलौती ग्राम पंचायत के रूप में सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति रहे डा. एपीजे कलाम द्वारा उन्हें उत्कृष्ट ग्राम पंचायत के मॉडल के लिए प्रशंसा पत्र भी दिया जा चुका है। वहीं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, बीजेपी एमएलसी उमेश द्विवेदी, बाबागंज के पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, जिपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि कुलदीप पटेल ने पूर्व प्रधान पं. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन को सामाजिक क्षेत्र की अपूर्णनीय क्षति कहा है। इधर जनार्दन प्रसाद के निधन की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह ऑल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने उनके आवास पर पहुंचकर अधिवक्ताओं की ओर से पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बडी संख्या में क्षेत्र के कई प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को भी उनके आवास पर पुष्पांजलि मे मौजूद देखा गया। लोगों ने दिवंगत जनार्दन प्रसाद के ज्येष्ठ सुपुत्र आलोक त्रिपाठी से मिलकर संवेदना प्रकट की।  वहीं तहसील कुण्डा में अधिवक्ता अरविन्द त्रिपाठी पंकज के पिता रहे पं. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर साथी अधिवक्ताओं ने भी शोक सभा कर निधन पर दुःख जताया। सिविल एवं तहसील अदालतों में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अपने को न्यायिक कामकाज से विरत रखा। शोक जताने वालों में दि बार एसोशिएसन कुण्डा के अध्यक्ष प्रेमचन्द्र शुक्ला, सिविल बार के अध्यक्ष दिनेशमणि त्रिपाठी, अधिवक्ता सोमनाथ मिश्र, अधिवक्ता आनन्द त्रिपाठी, अधिवक्ता केसरीनंदन पाण्डेय, बार के मंत्री बृजेश शुक्ल, अधिवक्ता धीरज शुक्ल, हनुमान प्रसाद पाण्डेय, श्रीकृष्ण शुक्ल, रत्नाकर पाण्डेय, डा. केएन ओझा, लवलेश, संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश आदि प्रमुख रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे