Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एसडीएम सतीश चंद्र को अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

 


एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी लखनऊ स्थानांतरित

वेदव्यास त्रिपाठी 

 प्रतापगढ़: उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी त्रिपाठी का लखनऊ स्थानांतरण होने पर बुधवार को तहसील के कर्मचारियों का अधिवक्ताओं ने समारोह पूर्वक तहसील सभागार में माला फूल अंगवस्त्रम प्रतीक चिन्ह व बुके भेंट कर भावभीनी विदाई दी। 1 घंटे से अधिक समय तक माल्यार्पण करने वालों की लाइन लगी रही। अपनी विदाई से गदगद एसडीएम सतीश चंद त्रिपाठी ने अपने 2 साल 2 माह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि कुंडा में अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों अधिवक्ताओं व जनता का जो प्यार स्नेह व सम्मान मिला, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह मेरे लिए जीवन का यादगार समय था। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लागू करना तथा जनता की सेवा करना मेरा प्रथम उद्देश्य था। आप लोग अपने कर्तव्य व दायित्वों के प्रति सजग और सचेत रहें तो आप जीवन में आप हमेशा सफल रहेंगे। वक्ताओं ने श्री त्रिपाठी के सफल कार्यकाल को याद करते हुए मुक्त कंठ से से लोगों ने तारीफ के पुल बांध दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार रवि प्रताप सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव, पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद केसरवानी, लेखपाल रमाशंकर यादव, ओम प्रकाश मौर्य, पूर्व लेखपाल संघ अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, राम सिंह यादव, प्रतीक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील के कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे