Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए पीपल बृक्ष की पूजा अर्चना की



कमलेश

खमरिया खीरी:सावन के पवित्र महीने की सोमवती अमावस्या पर ईसानगर क्षेत्र में महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए एवं धन धान्य व समृद्धि प्राप्ति की कामना करते हुए अलग अलग मंदिर परिसरों व गांवों में लगे पीपल के पेड़ों की गंगाजल,फल फूल व प्रसाद से पूजा अर्चना करते हुए 108 बार परिक्रमा कर कच्चे धागे को पेंड में बांधकर समस्त देवी देवताओं की पूजा कर प्रार्थना की। वही पूजा करते समय महिलाओं को कोई दिक्कत न हो उसके लिए स्थानीय पुलिस जगह जगह तैनात रही।


सोमवती अमावस्या के अवसर पर ईसानगर क्षेत्र के क़स्बा खमरिया,ईसानगर,कटौली,लाखुन,रेहुआ,खजुहा,जसवंतनगर समेत अन्य जगहों की महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व धनधान्य व घर मे हमेशा समृद्धि बनी रहने के लिए मंदिर परिसरों व गावों में लगे पीपल के पेंड पर समस्त देवी देवताओं से मनोकामना पूरी होने की विनती करते हुए पीपल के पेंड की 108 बार परिक्रमा करते हुए प्रत्येक परिक्रमा के दौरान कच्चे धागे,प्रसाद,तिल,जौ,सिंदूर एवं फूल चढ़ाकर पूजन किया। इस दौरान पंडित रामू मिश्राने बताया कि पीपल पेंड की पूजा सुहागिन महिलाएं प्राचीन काल से ही करती आ रही है। इसकी पूजा अर्चना करना धार्मिक कथाओं में भी वर्णित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पीपल पेंड में सभी देवताओ का वास होता है और सभी लोग शुभ कार्य करने से पहले पीपल पेंड का पूजन करना शुभ मानते है। वही महिलाओं के द्वारा की जा रही इस पूजा अर्चना के दौरान महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी व खमरिया थानाध्यक्ष अजय राय की देखरेख में महिला सिपाही रजनी पाण्डेय,नेहा दिनकर,शालिनी,अर्चना व प्रियंका

 के साथ साथ अन्य पुलिस के जवान जगह जगह मुस्तैद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे