Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाबा अमरनाथ यात्रियों का जत्था करनैलगंज से रवाना



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए करनैलगंज से 10 युवाओं का जत्था बृहस्पतिवार को रवाना हुआ। जत्थे में शामिल युवाओं ने जय बाबा बर्फ़ानी, बम बम भोले के जयकारे लगाए। अमरनाथ बर्फानी के दर्शन को क्षेत्र के ग्राम छतईपुरवा व सोनवार के 10 युवाओं का जत्था करनैलगंज रेलवे स्टेशन से ग्वालियर बरौनी उसके बाद बाराबंकी जंक्शन से जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से दिनेश मिश्र, सर्वेश पाण्डेय, त्रिवेनी तिवारी, केदार कनौजिया, रमेश कुमार पाण्डेय, अंशुमान मिश्र, रिंकू शुक्ल, अनूप मिश्रा, दिवान पाण्डेय व आकाश तिवारी हैं। श्रद्धालुओं को सचिन पाण्डेय, रजत ओझा, दीपक तिवारी, मयंकर मिश्र, अभय प्रताप आदि ने स्वागत कर रवाना किया। सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि जीवन में एक बार अमरनाथ यात्रा अवश्य करनी चाहिए। वहीं करीब चौदह वर्षों से लगातार अमरनाथ जी की यात्रा करने वाले दिनेश मिश्रा बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के लिए पुनः निकले।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे