Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार



गोंडा: मनकापुर क्षेत्र के सिसवा गांव में निर्माणाधीन आवासीय पद्धति विद्यालय में काम करने वालों ने ही अपने सहयोगियों में संग मिलकर विद्यालय में लगने वाले सामानों को उठा ले गए। मामले में कंस्ट्रक्शन मैनेजर ने मनकापुर पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।


कार्यदायीसंस्था शिव कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर

वजीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी नान्हू पुत्र पल्लन ने मनकापुर पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम सिसवा में आश्रम पद्धित विधालय का निर्माण कार्य हो रहा है। 


निर्माणाधीन विद्यालय केवल बाउंड्री के अंदर कमरो मे लगे लोहे की खिड़की रोशनदान आदि संस्थान में पूर्व में कार्य कर रहे मनकापुर थाना क्षेत्र निवासी हरिन्द्र पुत्र गजाधर शुक्रवार की रात चोरी करके मछली गांव के अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उठा ले गए।


मैनेजर के शिकायती पत्र पर मनकापुर पुलिस ने एक नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


वही मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे