Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीमा हैदर और प्रेमी सचिन लापता! 24 घंटे से नहीं मिला कोई सुराग



उमेश तिवारी 

पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर आशिक सचिन के लिए लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, सीमा के साथ उसका प्रेमी सचिन भी पिछले 24 घंटे से गायब है उनका कहीं सुराग नहीं मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही पिछले 24 घंटे से अपने घर पर नहीं है।


सोशल मीडिया पर खबरों में आने के बाद सीमा हैदर ने मीडिया से दूरी बना ली है। सूत्रों के अनुसार कल से दोनों का कोई पता नहीं है। बीते दिनों से देशभर की मीडिया इनके पास पहुंच रही थी। अचानक दोनों गायब हो गए है। ज्यादा भीड़ आ जाने की चलते सचिन के पिता ने घर के बाहर एक रजिस्टर रख दिया है। अब जो भी सीमा से मिलने जा रहा है उसके बारे में सभी जानकारियां रजिस्टर में नोट की जा रही हैं। फिर सीमा से कोई मुलाकात कर पा रहा है। सीमा के लिए लोग कई तरह के गिफ्ट भी ले जा रहे हैं।


सीमा हैदर पर कई लोग पाकिस्तानी जासूस होने का लगा रहे हैं आरोप 

अपने चार बच्चों के साथ घर छोड़कर आई पाकिस्तानी महिला पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सीमा पर कई लोग पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही उसे पाकिस्तान वापस भेजने की मांग भी कर रहे हैं। ऐसे में सीमा के प्रेमी सचिन से भी इस बारे में सवाल किया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन से पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि सीमा को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा? इसपर सचिन ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई डर नहीं है। साथ ही सीमा के सचिन ने उम्मीद जताई कि उनकी पाकिस्तानी प्रेमिका को जल्द ही भारत की नागरिकता मिल जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे