Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम ने अयोध्या जनपद की नई कार्यकारिणी की घोषित



वासुदेव यादव 

 अयोध्या। समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने आज जनपद अयोध्या की नई कार्यकारिणी 11 पदाधिकारी की घोषित की है। उन्होंने समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम का जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव को नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य पदाधिकारी की भी नियुक्ति किया है। श्री यादव ने बताया है कि जिला उपाध्यक्ष राम सुरत चौरसिया, राम शंकर मौर्य, जिला महामंत्री विजय तिवारी, जिला सचिव मनोज यादव, सोमई निषाद, संयुक्त सचिव गुड्डू पांडेय ,प्रदीप वर्मा, प्रचारक शंभूनाथ वर्मा, सह सचिव सूरज कुमार कोरी और कोषाध्यक्ष अजय कुमार सावंत को बनाया गया है। समाज सेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा है कि अयोध्या जनपद में जिन पदाधिकारी को दायित्व और पद दिया गया है। हमें उम्मीद है की पूरी निष्ठा के साथ वे संस्थान को आगे बढ़ाएंगे और मजबूती प्रदान करेंगे तथा समाज सेवा में बड़ी भूमिका निभाएंगे। समाज सेवी संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने नियुक्त सभी पदाधिकारी को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया है और कहा है कि अयोध्या जनपद में 11 पदाधिकारी की जो नियुक्ति की गई है उनके द्वारा संस्थान को मजबूती प्रदान होगी। गरीबों दलितों मजलूमों की सेवा होगी। जिला प्रभारी मोहम्मद जाबिर खान ने कहा कि अयोध्या जनपद की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिनको पदाधिकारी बनाया गया है। वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करें। यही उम्मीद और आशा करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे