Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चंद्रयान-3 के सफलता पर सनराइज किड्स कॉन्वेंट विद्यालय के बच्चों ने मनाया जश्न,भारत माता जय के साथ गुंजा घंटाघर मंदिर, इसरो के सभी वैज्ञानिकों को दिया धन्यवाद



ओपी तिवारी 

गोंडा :चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग होने पर सनराइज किड्स कान्वेंट विद्यालय के बच्चों ने जश्न मनाते हुए देश के महान वैज्ञानिकों को बधाई दी चंद्रयान 3 ने आज शाम 6 बजकर 4 पर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग का इतिहास रच दिया। भारत चंद्रमा की उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। कर्नलगंज नगर के सनराइज किड्स कॉन्वेंट विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जश्न मनाया तथा भारत माता की वंदे मातरम के जय घोष के देश के महान वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबंधक के एल वर्मा ने विद्यालय के बच्चों को चंद्रयान-3 के बारे में विस्तार से बताते हुए चंद्रयान-3 के लांचिंग से लेकर रोवर लैंडिंग तक विस्तार से जानकारी दी तथा बच्चों को मिष्ठान खिलालर उनका मुंह में मीठा तथा बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर विद्यालय के तमाम अध्यापक व अध्यापिका मौजूद रही ।




चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के पहुंचते ही भारत माता जय के साथ गुंजा घंटाघर मंदिर

 कर्नलगंज नगर स्थित आदिशक्ति भवानी माता मंदिर चौक घंटा घर पर चंद्रयान 3 के पहुंचते ही नगर के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे व तिरंगे के साथ घंटाघर मंदिर पहुंच कर भारत माता की जय के नारो के साथ इसरो के वैज्ञानिकों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का दिया धन्यवाद ढोल नगाड़ों के साथ खूब बाटी मिठाई जिसमें मुख्य रूप से आदिशक्ति माता भवानी मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह जानी श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोहित पांडे गोविंद सुल्तानिया ज्ञान शुक्ला सोनू पुरवार, विशाल गुप्ता  सभी राष्ट्र प्रेमी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे