Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवान् की कथा में कर्म को सत्य का मिलता है नैतिक बल: साध्वी शिवानी



बाबा घुइसरनाथ धाम में भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु

कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में सामूहिक संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ में बुधवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथाव्यास सुश्री शिवानी तिवारी  ने कहा कि भगवान् के चरण का सहारा ही मनुष्य के जीवन का वास्तविक शरण है। उन्होने कहा कि भागवत कथा के मर्म में भगवान लीलाधीश्वर श्रीकृष्ण जी ने मानव जीवन को सत्य पथ की प्रेरणा दी है। साध्वी शिवानी तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण भगवान ने द्रोपदी के चीरहरण की रक्षा कर समूचे जगत में नारी की पूजा के गौरव की रक्षा की है। उन्होने श्रद्धालुओं से कहा कि हरे कृष्ण और श्रीराधे का संकीर्तन करने मात्र से मनुष्य का सभी लोक स्वयं सुधर जाया करता है। साध्वी शिवानी ने कहा कि अन्याय व अत्याचार तथा असत्य का समूल विनाश कर द्वारिकाधीश ने धर्म के मर्म को सत्य की जीत में निरूपित किया। इसके पूर्व कथा शुभारंभ पर प्रातःकालीन वेदीपूजन में आचार्य पं. दिनेश तिवारी शास्त्री जी महराज ने यज्ञ के सामाजिक प्रतिफल को लेकर पूजन अर्चन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं किरन शुक्ला ने साध्वी शिवानी तिवारी का सारस्वत सम्मान करते हुए व्यासपीठ का पूजन किया। सह संयोजक समाजसेवी पप्पू तिवारी ने कथाव्यास व आचार्य समूह का श्रीअभिषेक किया। आचार्य सोनू द्विवेदी के संयोजन में श्रीमदभागवत गीता महाग्रन्थ का पूजन अर्चन हुआ। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने अधिवक्ताओं की ओर से कथाव्यास एवं आचार्य समूह का माल्यार्पण किया। इस मौके पर अधिवक्ता शिव नारायण शुक्ल, केबी सिंह, प्रवीण यादव, केशवदत्त पाण्डेय, शिवकरन चतुर्वेदी, उषा तिवारी, नीलम तिवारी, शैलकुमारी, पंकज पाण्डेय, आशुतोष मिश्र, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, महेन्द्र तिवारी, सुनील पाण्डेय, सतीश तिवारी, बबलू तिवारी, अतुल शुक्ल, मुन्ना मिश्र आदि रहे। इधर लालगंज के घुइसरनाथ रोड पर भागवतभूषण आचार्य विनय शुक्ल के संयोजन में सामूहिक श्रीमदभागवत कथा ज्ञान गंगा को लेकर मंगलवार की देर शाम श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे