Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आजादी के अमृत महोत्सव पर विद्यालय पर हर घर तिरंगा और मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम समारोह का हुआ आयोजन



उमेश तिवारी

महराजगंज जिले के सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नेहरू पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुनसेरवा पर आज आजादी के अमृत महोत्सव पर हर हर तिरंगा और मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान जहां एक तरफ बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए वहीं दूसरी तरफ  हर घर तिरंगा और मेरा माटी मेरा देश के तहत घर घर से मिट्टी संकलन का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारतीय स्वतंत्रता दिवस के 75 वें हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। आजादी का अमृत महोत्सव का उत्सव 75 सप्ताह, या एक वर्ष,15 अगस्त 2023 तक चलेगा। यह भारतीय नागरिकों को देश के प्रति प्रेम, सम्मान, गर्व और कर्तव्य की भावना सिखाने का एक शानदार और महत्वपूर्ण तरीका है। समारोह में मुख्य रूप से दिलीप त्रिपाठी के अलावा राहुल पांडे, विनोद कुमार वरूण, जयप्रकाश यादव समेत सभी अध्यापक,कर्मचारी और रसोइया तथा छात्र - छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे