📢 ब्रेकिंग: गोण्डा में हत्या का मामला | पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश के सम्मान को सफलता की ऊँचाई तक ले जाने के लिए हम सब को मिलकर कार्य करना होगा : डा०विनोद त्रिपाठी



राकेश पांडे 

प्रतापगढ़ : मेरी माटी, मेरा देश' और 'हर- घर तिरंगा' अभियान के तहत रविवार को ग्राम प्रधान कांपा मधुपुर ने शहीद स्मारक शिलापट्टम का पुष्पांजलि अर्पित करके पूजन किया! प्रधान सीताराम सरोज ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया! इसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र - छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिका, आंगनबाडी कार्यकत्री, युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया! भारत माता का जयकारा और हाथ में तिरंगा लेकर सभी ने गाँव की गलियों, चक रोड,सड़कों पर प्रभात फेरी निकाला।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डा०विनोद त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक है और लोग जश्न को लेकर ऊर्जा से भरे हुए हैं। यशस्वी पी०एम० ने कहा है कि 'अमृत काल' शुरू हो रहा है और इस अवधि के दौरान हमें देश को सफलता की ऊंचाई तक ले जाना है! यह तभी संभव होगा,जब हम सब मिलकर पूरी ऊर्जा के साथ इस दिशा में काम करेंगे।वरिष्ठ शिक्षक देवानन्द मिश्र ने रैली का नेतृत्व करते हुए शहीद हुए अमर सपूतों को याद किया।प्रभारी प्र० अ० राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के बदौलत हमें आजादी मिली थी।ग्राम प्रधान सीताराम सरोज ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों एवं महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में भागीदारी की उन्हें काफी खुशी है कि देश आजादी का अमृत काल में प्रवेश कर चुका है।                                            

इस अवसर पर मोहम्मद शुएब, श्रीमती श्वेता मिश्रा, योगिता पाण्डेय, सुरुचि सिंह, विनीता मिश्रा, संजीव दूबे, सोशल वर्कर महेंद्र पाण्डेय, शीला शुक्ला, शोभना यादव छेदी लाल एवं सीमा यादव आदि ने भागीदारी की।

🗳 आपकी राय: क्या यह कार्रवाई सही रही?
हां नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे