Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सदभावना व प्रगति की मजबूती का वकीलों तथा अधिकारियों ने जताया संकल्प



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सोमवार को तहसील पार्क में अफसरो तथा अधिवक्ताओं ने देश की सदभावना व प्रगति में संकल्पबद्ध होेने का सामूहिक प्रतिज्ञान लिया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वकीलों ने हाथ में तिरंगा लहराते परिसर में भी घूम घूम कर लोंगो को आजादी की मजबूती को लेकर जागरूकता दी। एसडीएम लालधर सिंह यादव व तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने सामूहिक जागरूकता कार्यक्रम का संयोजन किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल, दिनेश मिश्र, कुलभूषण शुक्ल, राजेश तिवारी, शिव नारायण शुक्ल, दिनेश सिंह, शिवाकांत शुक्ल, अरूण पाण्डेय, अखिलेश द्विवेदी, संतोष पाण्डेय, सिंटू मिश्र, मनीष तिवारी, अशोक शुक्ल, प्रमोद तिवारी, मनोज शुक्ल व लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे