भगवान के प्रति श्रद्धा व समर्पण अमूल्य: पं. विनय शुक्ल | CRIME JUNCTION भगवान के प्रति श्रद्धा व समर्पण अमूल्य: पं. विनय शुक्ल
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवान के प्रति श्रद्धा व समर्पण अमूल्य: पं. विनय शुक्ल



बाबा घुइसरनाथ धाम में साध्वी शिवानी तिवारी ने श्रद्धालुओं को कथा में भगवत कृपा का कराया बोध

कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के घुइसरनाथ रोड पर हो रही सामूहिक श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ में चौथे दिन गुरूवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी। कथाव्यास भागवत भूषण पं. विनय शुक्ल ने कहा कि भगवान की कथा का श्रवण करने वाले सनातनी का जन्म जन्मांतर का पाप स्वतः नष्ट हो जाया करता है। उन्होनें श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान श्रीराधे-कृष्ण की उपासना का प्रतिफल सहज एवं सरल भाव से मिला करता है। उन्होने कहा कि भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास का कोई मूल्य नही हुआ करता। कथा के दौरान व्यासपीठ से भगवान के मनमोहक भजन संकीर्तन में भी श्रद्धालु रमे दिखे। कथा के संयोजक सुरेन्द्र कुमार व धीरेन्द्र शुक्ल ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। इधर बाबा घुइसरनाथ धाम में हो रही श्रीमदभागवत कथा में अर्न्तराष्ट्रीय कथाव्यास पाराशर जी महराज की शिष्या साध्वी शिवानी तिवारी जी ने गुरूवार को बताया कि भगवान भक्त वत्सल हैं। उन्होने कहा कि भगवान की आराधना से व्यक्ति का अन्त भी मोक्षदायी हुआ करता है। भीष्म पितामह के मृत्यु शैया पर भगवान द्वारिकाधीश से संवाद का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए साध्वी शिवानी ने कहा कि भगवान की वचनबद्धता सदैव पूर्णता का प्रतिफल देती है। कथा के दौरान संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने साध्वी शिवानी का सारस्वत सम्मान किया। सह संयोजक पप्पू तिवारी ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। कथा श्रवण के दौरान आचार्य पं. दिनेश तिवारी शास्त्री, पं. सोनू दुबे, पंकज पाण्डेय के संयोजन में भजन संकीर्तन की संगीतमयी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु महिलाएं भावविभोर हो उठीं। इस मौके पर रामबोध शुक्ल, विपिन शुक्ल, मनोज त्रिपाठी, दीपेन्द्र त्रिपाठी, किरन शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, केशवदत्त पाण्डेय, उषा तिवारी, नीलम तिवारी, शिवकरन चतुर्वेदी, सतीश तिवारी, रामलखन जायसवाल, इंद्रजीत सिंह, सुशील पाण्डेय, अवनीश शुक्ल, मुन्ना जायसवाल, सिल्लू मिश्र आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे