Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी गठित



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर मे शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के नवीन कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को संपन्न हुआ। संघ के संरक्षक डॉ राज कुमार चौहान, अध्यक्ष राम कुमार व सचिव डॉ संतोष यादव को चुना गया।

यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह नीरज ने 29 अगस्त को बताया कि नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। संघ के सरंक्षक की जिम्मेदारी डॉ राज कुमार चौहान व अध्यक्ष के पद पर राम कुमार (रामू) को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए प्रियांशु शुक्ल, सचिव के लिए डॉ संतोष यादव, संयुक्त सचिव के लिए सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री के लिए समरजीत यादव व सह संगठन मंत्री के लिए मनोज कुमार को चुना गया । कार्यकारिणी सदस्य के लिए के के सिंह, रेखा सिंह, सुशील मिश्र व अब्दुल्लाह को चयनित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे