Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैसरगंज सांसद ने प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

 


ओपी तिवारी

कर्नलगंज /गोंडा सरयू डिग्री कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। सबसे पहले उन्होंने देश विभाजन के समय अपनो से बिछड़ कर जान गवाने वाले देश वासियों के लिए मंच पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके बाद हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर बच्चों तथा समाजसेवियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि एक समय था कि हमारा हिंदुस्तान काबुल कंबोडिया आज के पाकिस्तान तक फैला हुआ था। देश आजादी का उत्सव मना रहा था उसी समय ऐसी घटना घटी कि 14 अगस्त को देश दो टुकड़े में बंट गया। तब से आज तक हम आजादी का उत्सव मना रहे हैं, मगर भारत मां को खंडित होने का दर्द हम भूल गये।

उन्होंने कहा विभाजन के समय हमारे लाखों बहनों भाइयों कों विस्थापित होना पड़ा था। बड़ी संख्या में देश वासियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। उस समय देश में क्या घटना घटित हुई उसे देश वासियों से छुपाया गया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। तब पश्चात कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे जगद्गुरु दिनेशआचार्य जी महाराज जिन्होंने बच्चों को आत्मबोध आत्मज्ञान पर विस्तृत प्रकाश डालकर मार्गदर्शन प्रदान किया जिसमें मुख्य रूप से विधायक अजय सिंह, घनश्याम मिश्रा, संजीव सिंह, रामजी लाल मोदनवाल, वासुदेव सिंह, प्रतिनिधि बहराइच सुनील सिंह, जिला पंचायत गुड्डू सिंह, प्राचार्य डा. आरबी सिंह व अशोक सिंह, अनूप गोस्वामी प्रधानाचार्य डॉ निधि मिश्रा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे