Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर बच्चों ने मनाया जश्न



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज,गोंडा। चंद्रयान-3 के चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर की गई सफलतापूर्वक लैंडिंग से पूरे देश में खुशी का माहौल है साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों को इस कामयाबी पर बधाई दी जा रही है। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला गाड़ी बाज़ार स्थित तामीरे हयात स्कूल में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा जश्न मनाया गया और इसके साथ ही सीनियर वर्ग के बच्चों द्वारा चंद्रयान के प्रस्तुतीकरण हेतु एक मॉडल बना कर प्रदर्शनी दिखाई गई। उसके बाद वरिष्ठ अध्यापक त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा व अध्यापिका नूरीन फातमी, उज़मा फातमी द्वारा चंद्रयान की महत्त्वता और विशेषता का भी वर्णन किया गया साथ ही बच्चों को अवगत कराया गया की हमारा देश पूरे विश्व में चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला पहला देश है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने उत्तरी ध्रुव पर लैंडिंग कराई थी। चंद्रयान-3 के इस अपार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा खुशी व्यक्त की गई और जय हिंद, जय इसरो, जय भारत के जय घोष के साथ इस मिशन से जुड़े इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाइयाँ दी गईं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे