Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहे टेंपो चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रुप से घायल होने से मौत हो गई।अजगरा गांव निवासी 45 वर्षीय आशुतोष मिश्र पुत्र स्व. राम अंजोर मिश्र किराए पर टेंपो लेकर चलाते थे। वह अविवाहित थे और घर पर अकेले रहते थे। आए दिन बगल स्थित ढाबे पर जाकर खाना खाते थे। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह ढाबे पर खाना खाकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई व तीन बहन में सबसे छोटे थे। वह भाइयों से अलग अकेले रहते थे। एसओ सुभाष यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे