Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोपी है नगर पंचायत अध्यक्ष



बस्ती जनपद के रुधौली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के आरोपी बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के केवटहिया वार्ड नं• 15 शहीद कीर्तीकर नगर निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद पुत्र मुखलाल निषाद को प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द ,उपनिरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,कांस्टेबल दिग्विजय सिंह , राजू यादव  और अंकित राय ने मुखबीर की सूचना पर बस्ती फैजाबाद हाइवे पर थाना छावनी थाना गेट के सामने हाइवे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।   

क्या था मामला

पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में एक महिला ने समाजवादी पार्टी के रूधौली नगर अध्यक्ष धीरसेन निषाद के ऊपर आरोप लगाया था  कि मायाराम पाठक नामक शख्स में नगर पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2021 के मई माह में नगर अध्यक्ष से मुलाकात कराया था।

आरोप में कहा गया था कि नगर अध्यक्ष ने नौकरी का झांसा देकर महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद महिला ने नगर अध्यक्ष से उनके कारनामों की पोल खोलने की बात कहते हुए दबाव बनाया तब नगर अध्यक्ष ने वर्ष 2022 के अगस्त माह में महिला को सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त किया। उसके बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष अपने आदतों से बाज नहीं आए वह लगातार महिला से दुष्कर्म करते रहे। जब महिला ने नगर अध्यक्ष का विरोध किया तो उन्होंने परेशान करने की नीयत से महिला की ऑफिस में ड्यूटी लगा दी। नगर अध्यक्ष के कहने पर माया पाठक ने महिला को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी उसके बावजूद भी महिला की इच्छा के विपरीत शारीरिक शोषण करते रहे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी नगर अध्यक्ष के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था।

दो के विरुद्ध मुकदमा  

मामले में रूधौली पुलिस पीड़ित महिला के तहरीर पर आरोपी नगर अध्यक्ष और माया पाठक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।





Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे