Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महान हांकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म जयंती के अवसर पर डॉ कलाम आधारशिला एकेडमी हंडौर में खेल का हुआ आयोजन



अभय शुक्ला 

प्रतापगढ़: हंडौर स्थित डा. कलाम आधारशिला एकेडमी में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में खेल दिवस मनाया गया, जिसमें विभिन्न खेल जैसे खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, गोला फेंक, इत्यादि खेल खिलाए गए।कक्षा 7 व कक्षा 8 के लड़कों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई जिसमें कक्षा 8 के विद्यार्थी विजय हुए, कक्षा 8 के विजई खिलाड़ियों में शशांक रजक ,निखिल दुबे ,पीयूष तिवारी ,अंकुर सिंह का बेहतरीन प्रदर्शन रहा, वही कक्षा 6 और कक्षा 7 के लड़कियों के बीच खो -खो प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा 7 की लड़कियां विजई हुई जिसमें दीक्षा तिवारी, नंदिनी तिवारी, शुभी रजक, लकी दूबे ,यासमीन, मरियम, सलोनी शर्मा, का बेहतरीन प्रदर्शन रहा, दौड़ प्रतियोगिता में हकीम और शौर्य तिवारी, विवेक जोशी और लंबी कूद प्रतियोगिता में शशांक रजक अव्वल रहे, विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विजय हुए बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक अभय शुक्ला द्वारा उत्साह वर्धन करते हुए पुरस्कृत किया गया, वही अभय शुक्ला द्वारा बच्चों को बताया गया कि खेल दिवस का उद्देश्य समाज में खेल के प्रति जागरूकता लाना है, क्योंकि खेल से  सक्रियता आती है और शारीरिक फिटनेस ठीक रहता है। इस मौके पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं अध्यापकगण उपस्थित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे