Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपने प्यार के खातिर सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश की सानिया अपने बच्चे के साथ पहुंची नोएडा, फिर कहानी में आया ये ट्विस्ट



उमेश तिवारी 

सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी से भला कौन परिचित नहीं होगा। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भागकर भारत के ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर की कहानी बेहद दिलचस्प है। अब ऐसी ही एक प्रेम कहानी नोएडा में एक बार फिर सामने आई है। एक युवक के प्यार में एक बांग्लादेशी महिला अपने एक साल के बेटे के साथ भारत आई है।

एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पहुंची महिला

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला सानिया अख्तर अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंची है।  सानिया नोएडा के सौरभ कांत तिवारी नाम के एक युवक के लिए बांग्लादेश से नोएडा वीजा देकर भारत आई है। बताया जा रहा है कि महिला ने बांग्लादेश गए सौरभ कांत तिवारी से तीन साल पहले शादी किया था, जिसके बाद अब पति से मिलने के लिए अपने एक साल के बच्चे के साथ भारत आई है। हालांकि यहां आने पर पता चला कि युवक ने पहले ही किसी और से भारत मे शादी कर ली है। अब वह बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर को साथ नहीं रखना चाहता।

युवक के साथ रहना चाहती है सानिया

हालांकि सोनिया अख्तर पति सौरभ के साथ रहना चाहती है। अब पूरा मामला नोएडा पुलिस तक पहुंच गया है, सानिया आज बच्चे के साथ सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची थीं, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने बताया कि उसका नाम सानिया अख्तर है। वो भारत में अपने पति सौरभ के लिए आई है और वो अपने पति के साथ रहना चाहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे