Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा के मनीष मिश्र को सुभासपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी



कृष्ण मोहन

गोंडा:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गोंडा के मनीष मिश्र को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, मनीष मिश्र को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया। जिससे जिला ही नहीं अपितु प्रदेश के युवाओं में खुशी की लहर है, जगह जगह उनके स्वागत के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ा और खुशी से जिले में जगह जगह मिठाईयां बांटी गई। जिला अध्यक्ष गोण्डा पप्पू राजभर एवम युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष मिश्र ने भी मनीष मिश्र को माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। मनीष मिश्र ने कहा कि हम पर विश्वास करके पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन करते हुए हम पार्टी को बूथ स्तर तक लेकर जाएंगे और माननीय ओमप्रकाश राजभर जी के हाथों मजबूत बनाएंगे, साथ ही साथ कहा की आगमी लोकसभा चुनाव मे इसका असर दिखेगा। मनीष मिश्र ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर, प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप, प्रदेश महासचिव श्रवण मिश्र, पार्टी के समस्त विधायकगणों, सम्मानित पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे