Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोनौली बार्डर पर पकड़ा गया पंजाब का युवक,सूचना पर पहुंची पंजाब पुलिस



उमेश तिवारी 

महराजगंज: भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर बीते शुक्रवार को इमीग्रेशन के अधिकारियों ने पंजाब के एक युवक को पकड़ा था। इस युवक के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है। सूचना पर पंजाब पुलिस सोनौली पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में लेने की कार्यवाही में जुट गई है।


बताते चलें कि बीते शुक्रवार को भारत से नेपाल जा रहे एक युवक को जांच के दौरान इमीग्रेशन के अधिकारियों ने रोका। पासपोर्ट जांच के दौरान उसके पासपोर्ट पर लुक आउट नोटिस पाया गया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू हुई। पता चला कि पंजाब के करतारपुर में उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 131 दिनांक 21/06/2023 धारा 377,506,308,109,120 बी भारतीय दंड विधान 5( G ) 6,13,17 पाक्सो एक्ट 67 B TT एक्ट थाना डिवीजन नंबर 8 कमिश्नरेट जालंधर बनाम - हनी पुत्र नरेश कुमार निवासी मकान नंबर 397 मुहल्ला आर्या नगर थाना करतारपुर जालंधर ( पंजाब ) में केस दर्ज है। आरोपी की पहचान करतारपुर पंजाब निवासी हनी के रूप में हुई है। इस संबंध में सोनौली चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस की तीन सदस्यों की टीम शनिवार को इमीग्रेशन पहुंच गई है। इमीग्रेशन के अधिकारियों ने आरोपी को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। कागजी कार्रवाई चल रही है। पंजाब पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे