Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर मनाई गई खुशियां



अभय शुक्ला 

प्रतापगढ़। शहर में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने मोदी सरकार द्वारा संसद व विधान सभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की खुशी भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय में मनाई। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। कार्यक्रम की संयोजिक सारिका  श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन तलाक समाप्त कर व महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। जिलाध्यक्ष रुचि केसरवानी ने कहा कि महिलाओं के लिये जितना कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया,इससे पहले कभी नहीं हुआ था। कार्यक्रम में अंजू पाण्डेय, प्रतिभा श्रीवास्तव, विमला शुक्ला, कुसुम सिंह, मनप्रीत, कमला जायसवाल, मीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे