Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आनन्दनगर की बेटी बनी जज, घर वालों के छलके खुशी के आंसू



उमेश तिवारी

 महराजगंज: उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा आयोग की परीक्षा में 14 वां स्थान हासिल करने वाली आकांक्षा मिश्रा ने आनन्दनगर कस्बे के साथ -साथ पूरे महराजगंज जनपद का नाम रोशन किया है। 

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश पीसीएस जे में चयनित होकर आकांक्षा मिश्रा ने क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता पर घर वालों मे खुशी का आंसू छलका है । आकांक्षा मिश्रा की सफलता पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रवुद्ध जनों ने बधाई दी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता पिता और दीदी, जीजा को दी। बता दें कि आकांक्षा मिश्रा आनन्दनगर वार्ड नंबर 14 की रहने वाली है। पिता छैमेंन्द्र मिश्रा सेवानिवृत्त सरकारी बैंक के मैनेजर हैं। यह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। सिविल जज बनने पर बड़ी बहन रीमा मिश्रा सरकारी बैंक कैशियर व नात रिश्तेदारों ने खूब सराहा और बधाई दी। इसी क्रम में फरेंदा पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख राम प्रकाश सिंह, सपा नेता अमित चौबे, पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल, पत्नी विजयलक्ष्मी जायसवाल नगर अध्यक्ष, मोहम्मद अली, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, सपा नेता व पूर्व प्रदेश महासचिव सैयद अरशद, पूर्व सिविल बार एसोसिएशन फरेंदा अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द मिश्रा, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ राम नारायन चौरसिया, कांग्रेस नेता विजय सिंह, रवि श्रीवास्तव, सहित तमाम समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे