Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दर्शननगर सूर्यकुंड पर लगा बड़े रविवार पर विशाल मेला



वासुदेव यादव 

अयोध्या। अयोध्या के दर्शननगर सूर्यकुंड परिसर में आज बड़े रविवार और भगवान सूर्य देव के जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल परंपरागत मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में आसपास के जनपदों से काफी संख्या में भक्तों और श्रद्धालुओं ने आकर सूर्यकुंड में स्नान ध्यान करके भगवान सूर्यदेव के प्राचीन मंदिर में दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य किए। इस दौरान व्यापक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया। बताते चले की प्राचीन काल में राजा दर्शन सिंह ने यहां पर शिकार करने आए थे। यहां पर पहले एक तालाब था। उसमें उन्होंने स्नान किया तो उनके शरीर का सभी रोग विकार दूर हो गया। उसके उपरांत उन्होंने सूर्यकुंड का निर्माण कराया और यहां पर सूर्य देवता का मंदिर भी बनवाया। तभी से यहां पर परंपरागत हर वर्ष बड़े रविवार को सूर्य भगवान के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में यहां पर मेला लगता है। मेले में दर्शन को आए समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि इस कुंड में स्नान करने और भगवान सूर्य देव के मंदिर में दर्शन करने से मानव जीवन धन्य हो जाता है। इसी के चलते आज प्रातः काल से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त आदि आकर दर्शननगर सूर्यकुंड सरोवर में स्नानकर किए। सूर्य देवता के मंदिर में दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य किए। बताते चले मेला के चलते यहां पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया गया है। बच्चों के मनोरंजन के नाना प्रकार के झूले दुकानें आदि लगाए गए और काफी संख्या में श्रद्धालु सूर्यकुंड मंदिर परिसर में आकर दर्शन पूजन किए। इस मौके पर अयोध्या सीओ एसपी गौतम, अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा, दर्शननगर चौकी प्रभारी देवेंद्रनाथ राय, आचार्य राकेश पांडे, सोमई निषाद, मोहम्मद जाबिर खान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे