Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा जिला अध्यक्ष को पूर्व सांसद ने दी बधाई



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने लम्बे इंतजार के बाद शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी के नेतृत्व ने जनपद बलरामपुर में मौजूदा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह पर भरोसा जताते हुए पुन: कमान सौंपी है । दोबारा अध्यक्ष बनने पर प्रदीप सिंह को पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।


15 सितंबर को भाजपा कार्यालय अटल भवन पर पार्टी जिलाध्यक्ष बधाई देने पहुंचे पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि प्रदीप सिंह एक कुशल संगठन कर्ता है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई चुनाव में शानदार सफलता हासिल की है। उनके कार्य व्यवहार और निष्ठा को देखते हुए पार्टी हाई कमान ने उन्हें पुन: जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। उन्होंने जिलाध्यक्ष अंगवस्त्र व बुके देकर स्वागत किया। सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला के राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल व पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने दूरभाष पर बधाई दी है। जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी व उनके प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष को बधाई दी है। जैसे ही जिलाध्यक्ष की घोषणा हुई भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अटल भवन पहुंच गए। बधाई देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, सभासद नन्दलाल तिवारी, सुभाष पाठक, विनोद गिरी, राघवेन्द्र कांत सिंह, मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी सहित तमाम लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे