Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमित उपाध्याय के हिन्दी प्रवक्ता चयनित होने पर जश्न का माहौल



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। मेधावी के यूपीएससी के द्वारा राजकीय इण्टर कालेजों में प्रवक्ता पद के परिणाम में मिली सफलता पर लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लालगंज नगर के दीवानी वार्ड के दूरसंचार कालोनी निवासी अमित कुमार उपाध्याय हिन्दी विषय में प्रवक्ता पद पर चयनित हुए हैं। अमित इस समय रामपुर संग्रामगढ़ विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय पूरे भिखारी में प्रधानाध्यापक के रूप में सेवारत है। अमित के पिता केशवकांत उपाध्याय तहसील में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। इनकी मां सीमा उपाध्याय भी जूनियर हाईस्कूल हरनाहर में प्रधानाध्यापिका हैं। उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा जीआईसी प्रवक्ता भर्ती 2020 का हाल ही में परिणाम घोषित किया गया है। घोषित श्रेष्ठता सूची में अमित के चयन की जानकारी होने पर यहां लोगों में खुशी छा गयी। साथी अधिवक्ता केशवकांत को भी बुधवार को तहसील में अधिवक्ताओं ने मंुह मीठा कराकर बेटे की उपलब्धि की खुशी को साझा करते दिखे। वहीं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना, चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने अमित की सफलता को लालगंज क्षेत्र के शिक्षा के हब के मिशन की बड़ी मंजिल करार दिया है। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, प्राशिसं के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, सभासद सोनू शुक्ला, शिक्षक नेता प्रभाकर दुबे आदि ने भी अमित की कामयाबी पर खुशी जतायी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे