Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:दबंगों ने विवादित भूमि की पैमाइश होने के बाद लगे पत्थर को उखाड़ फेंका



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। विवादित भूमि की पैमाइश होने के बाद पत्थर नशब कर दिया गया मगर दबंगों ने पत्थर उखाड़ कर दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित व्यक्ति ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम महवा परसौरा हटही निवासी ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें कहा है कि ग्राम कादीपुर में उसकी संक्रमण्य भूमि खाते में दर्ज है। जिसका सीमांकन एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल द्वारा कर दिया गया। उसकी भूमि पर उसी गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। पैमाइश के बाद राजस्व टीम ने पत्थर भी नसब करवा दिया गया। उसके बावजूद दबंगों ने जबरिया तरीके से पत्थर उखाड़ कर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। मना करने पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। उधर मामले में एसडीएम विशाल कुमार ने कोतवाल करनैलगंज को जांच कर विधि के कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे